फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू ने निकाली रैली

Sat, 29 Nov 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू राज्य कमेटी का दो दिवसीय नौवां सम्मेलन बौराड़ी में शुरू
विज्ञापन


नई टिहरी। सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (सीटू) राज्य कमेटी उत्तराखंड का दो दिवसीय नौवां राज्य सम्मेलन में सीटू से जुड़े लोगों ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बौराड़ी बाजार में नारेबाजी कर रैली निकाली।
बौराड़ी के गणेश चौक में शनिवार को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ़ कश्मीरा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और भष्ट्राचार चरम सीमा पर है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव केएन उमेश ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव की घोषणा में मोदी ने भाजपा की सरकार बनने पर प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार के नाम पर सरकारी संस्थाओं को देश के बड़े उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति खराब है। बेरोजगार युवा आए दिन रोजगार की मांग को लेकर देहरादून में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री एमपी जखमोला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं के पेपर लीक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा, मनमोहन रौतेला, किसान सभा अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, सचिव चितांमणि थपलियाल, राजपाल नेगी, आरपी जखमोला, मदन मिश्र, आरपी जोशी, लेखराज, आरएन बलूनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें