फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट के लिए साढ़े चार करोड़ के बजट का अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की कार्यक्रम परामर्शी समिति की बैठक डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डायट की विभिन्न गतिविधियों के लिए चार करोड़ 44 लाख 94 हजार के बजट का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने बताया कि डायट द्वारा स्कूलों के भौतिक और शैक्षिक वातावरण संवर्द्धन में स्कूल प्रबंधन समिति का सहयोग और प्राथमिक स्कूलों में व्यापक मूल्यांकन (दीक्षा) के क्रियान्वयन की स्थिति पर लघु शोध कार्य के साथ ही 56 शिक्षकों द्वारा क्रियात्मक कार्य भी संपन्न किया गया। देहरादून एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए स्वयंप्रभा चैनल का प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। बैठक में सीईओ शिव प्रसाद सेमवाल, डीईओ प्राथमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी, प्रमोद पैन्यूली, आनंदमणि पैन्यूली, मीनाक्षी त्यागी, डा वीर सिंह रावत, राजेंद्र बडोनी, कैलाश डंगवाल, कृष्ण भूषण पेटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें