फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रावत ने किया रामलीला के पोस्टर का विमोच

Sun, 29 Nov 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 वॉलीबुड फिल्म पंपापुर की रामलीला के पोस्टर का विमोचन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं। सरकार राज्य में आने वाले फिल्म निर्माताओं को हर संभव मदद देगी। उन्होंने फिल्म के नायकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


रविवार देर शाम को श्रीदेव सुमन राइंका चंबा में पंपापुर की रामलीला के पोस्टर का विमोचन करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि गुलशन ग्रोवर और राजपाल यादव जैसे बड़े अभिनेताओं का ठेठ पहाड़ में शूटिंग के लिए पहुंचने से यहां शूटिंग की प्रबल संभावनाएं साबित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है, लेकिन पहली बार पूरी फिल्म उत्तराखंड में ही बनाई जा रही है, यह गौरव की बात है। सीएम ने फिल्म के नायक गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी अन्य फिल्मों को राज्य में ही शूट करने का निमंत्रण दिया। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर स्थान हैं।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग उन स्थानों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्मकारों और पर्यटकों को प्रदेश सरकार हर संभव मदद देगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, संजय बहुगुणा, सूरज सिंह राणा, सोबन सिंह नेगी, मुरारीलाल खंडवाल, रेखा पुंडीर, राजेश सेमवाल, बालेंदु उनियाल, नरेश सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें