फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा उपकरणों का स्टॉक चेक कर बदलें खराब सामग्री : सीडीओ

Thu, 07 May 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रभारी डीएम/ सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। नगर निकायों के अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बंद नालियों को खुलवाने, फॉगिंग अभियान शुरू करने, जलभराव रोकने और रैन बसेरों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम अग्रवाल ने आगामी मानसून को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। नालियों की नियमित सफाई, झाड़ी कटान, जल निकासी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने और मरम्मत कार्यों को 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एडीएम शैलेंद्र नेगी, आईएएस (प्रशिक्षु) ज्योति, गणेश नौटियाल, कोमल सिंह, दर्मियान सिंह, नैना रावत,प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें