फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमल्थ पेयजल योजना की होगी जांच

Sun, 08 Nov 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ के आदेश पर स्वजल परियोजना के प्रबंधक ने जल संस्थान की ओर से सेमल्थ के लिए स्वैप पैर्टन पर बनाई गई अंदियारगढ़ पेयजल योजना की जांच शुरू कर दी है। जांच के प्रथम चरण में पेयजल योजना निर्माण में कई तरह की खामियां मिली है। एक सप्ताह के अंतर्गत स्वजल परियोजना प्रबंधक सीडीओ को जांच सौंप देंगे।
विज्ञापन


नैलचामी पट्टी के ग्राम पंचायत सेमल्थ के कथवाण गांव, रूईस, सेमलधार, ओखला, थपला, पल्यागांव, नरसिंगधार, तिलवाडू तोकों के लिए वर्ष 2013-14 में स्वैप पैटर्न के तहत अंदियारगढ़ से गांव तक चार किमी लंबी पेयजल योजना के लिए 27 लाख की स्वीकृति मिली थी।

योजना निर्माण पूरा किए बिना ही जल संस्थान ने योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी है। ग्रामीणों की मांग पर आठ माह पहले विभाग के अधीक्षण अभियंता ने योजना की जांच कराई थी, जिसमें तिलवाडू और नरसिंग तोको को नहीं जोड़ा गया था। तब एससी ने डीपीआर के तहत स्वीकृत तोको को जोड़ने के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद तोको को आज तक नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


जांच के बाद भी योजना ग्राम सभा को हस्तांतरित करने पर लोगों की शिकायत पर सीडीओ डा. अहमद इकबाल ने चार अक्तूबर को स्वजल परियोजना प्रबंधक सुनील जोशी को जांच के निर्देश दिए थे। बीते सप्ताह स्वजल परियोजना प्रबंधक जोशी ने सेमल्थ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जोशी ने बताया कि अब तक की जांच में पुरानी और नई योजना में पानी तो चलता हुआ मिला, लेकिन निर्जन बस्तियों में जहां लोग नहीं रहते वहां भी स्टैंड पोस्ट बनाकर पाइप लाइन जोड़ी गई है। कथवाण गांव और सेमल्थ में पूर्व में बनी योजना को भी अंदियारगढ़ योजना से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें