फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के पोखरी गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति प्रधान महेश लाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

सात सितंबर को पोखरी गांव के प्रधान महेश लाल की पत्नी सविता देवी (30) अपने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस प्राथमिक तौर पर गृह क्लेश को मौत का कारण माना रही थी। रविवार को थाला गांव निवासी सविता का भाई महेश लाल पुत्र भगवान लाल थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर सौंपी। बहन की हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। आरोप लगाया कि सविता का पति महेश लाल मेरी बहन को परेशान करता था। दहेज के बदले नकद रुपये की मांग करता था। कई बार मेरी बहन के साथ मारपीट भी की गई थी। वह भागकर मायके भी आई और पति की ओर से जान से मारने की धमकी देेने की बात बताती थी। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि मृतका के भाई महेश लाल की तहरीर के आधार पर उसके पति महेश लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति का कुछ पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें