फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुत्तु से गंगी जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुत्तु-गंगी मोटर मार्ग पर पंजी नामे तोक के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार पांच लोग चोटिल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुत्तु में भर्ती किया गया। कार घुत्तु से गंगी जा रही थी।
विज्ञापन

घुत्तु से आगे पंजी नामे तोक में कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से सीधे नीचे की सड़क पर आकर अटक गई। दुर्घटना में वाहन चालक ग्राम लोम घुत्तु निवासी भगवान सिंह (48) पुत्र केदार सिंह, मंजरी देवी (48) पत्नी पूर्ण सिंह, सुबधा देवी (40) पत्नी भगवान सिंह, बैशाखी देवी (43) पत्नी भगवान सिंह व आषाणी देवी (60) पत्नी कमल सिंह सभी निवासी ग्राम लोम घुत्तु चोटिल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घुत्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने पांचों लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें