फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, तीन लोग घायल

Thu, 14 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपटी-मसूरी मार्ग पर कांडीखाल के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। मसूरी कम्यूनिटी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कैंपटी के थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सवा नौ बजे कांडीखाल के समीप यमुना पुल की ओर जा रहे बीएसएफ के वाहनों के काफिले को साइड देते हुए नैनबाग से मसूरी की तरफ जा रही मारुति कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार चालक विक्रम सिंह (50) निवासी मसोन नैनबाग, ज्ञान सिंह (45) निवासी मौगी नैनबाग, मधुबाला (38) निवासी मसरास नैनबाग घायल हो गए। बीएसएफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से मसूरी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि चालक विक्रम सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें