फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात आठ बजे तक होगी डैम टॉप से आवाजाही

Thu, 28 Apr 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी डैम टॉप से वाहनों का आवागमन का समय जिला प्रशासन ने दो घंटे बढ़ा दिया है। अब डैम टॉप से रात आठ बजे तक वाहनों की की आवाजाही होती रहेगी। चारधाम यात्रा और जीरो ब्रीज मोटर मार्ग की खस्ताहाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। डीएम के इस आदेश से प्रतापनगर, भिलंगना, जाखणीधार, कीर्तिनगर, देवप्रयाग और दूर दराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

टिहरी डैम टॉप से शाम छह बजे तक ही वाहनों के आवागमन की सुविधा थी। छह बजे बाद वाहनों का आवागमन बंद होने से क्षेत्र के लोगों को जीरो ब्रिज मोटर मार्ग से होकर जाना पड़ता था। जीरो ब्रिज मार्ग से आवागमन करने में लोगों को नौ किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


जीरो ब्रिज मोटर मार्ग की स्थिति वर्ष 2013 की आपदा के बाद जर्जर बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त बनी हुई है, जिससे मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावनाएं बनी हुई है। नौ फरवरी को नई टिहरी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के सम्मुख स्थानीय लोगों ने डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई थी।

स्थानीय लोगों की मांग पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जिला प्रशासन, टीएचडीसी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सामंजस्य स्थापित कर उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन उस वक्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और टीएचडीसी ने देश में बढ़ते आतंकी खतरे का हवाला देकर डैम टॉप से वाहनों के आवागमन की समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

डीएम ज्योति नीरज खैरवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जन सामान्य को होने वाली असुविधा और यात्रा सीजन को देखते हुए डैम टॉप से वाहनों का आवागमन अब रात आठ बजे तक होगा। इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं जिनमें एंबुलेंस और ऐसे वाहन जिनमें गंभीर रोगियों/ गर्भवती महिलाएं जिन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया जाना होता है। ऐसे वाहनों और रोगियों की पुष्टि के बाद उन्हें डैम टॉप से आवागमन की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें