फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्यारा, निर और रौलाकोट में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनेंगे

Thu, 17 Sep 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा के क्यारा, निर और प्रतापनगर के रौलाकोट में एक-एक उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की उम्मीद जगी है। कार्यदायी संस्थाओं ने स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन

करीब 2.38 करोड़ की लागत से बनने वाले तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनने के बाद ग्रामीणों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उप केंद्रों का स्थायी भवन न होने मरीजों के लिए बैठने, स्वास्थ्य संबंधी जांचों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने चंबा ब्लॉक के क्यारा और निर उप केंद्र के लिए लघु सिंचाई विभाग नई टिहरी तथा रौलाकोट उपकेंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग नई टिहरी को सौंपी है।
प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए शासन से 79.44 लाख की धनराशि जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने उप केंद्र में सामान्य बीमारियों की जांच, उपचार, स्वास्थ्य परामर्श, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन के साथ गैर-संचारी रोगों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ने में उप केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन


तीनों उप केंद्रों के लिए नामित की गई कार्यदायी संस्था की ओर निविदाएं जारी कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद उप केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो जाए। कार्यदायी संस्था को तय समय पर उपकेंद्रों के भवनों का निर्माण करने को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ़ राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें