फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी: 21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी चढ़ाई

सार

1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 
विज्ञापन
रोपवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 21 सितंबर से 10 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शनों के जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दखाल से मंदिर तक पैदल दूरी तय करनी होगी।

विज्ञापन


सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 30 सितंबर तक दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। 1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 21 से 30 सितंबर  के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें