फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभावनाओं के अनुरूप बनाएं मेडिकल कॉलेज : सांसद

Tue, 04 Aug 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना भौगोलिक परिस्थिती, निर्धारित मानक और जनभावनाओं के अनुरूप करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के निकट इणिया (भागीरथीपुरम) में प्रस्तावित स्थल मेडिकल कॉलेज के लिए सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन

टिहरी सांसद ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रदेश के दो मुख्यमंत्रियों ने घोषणा की थी लेकिन आज तक निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। परियोजना संपूर्ण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं और भविष्य के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सांसद ने कहा कि दो वर्ष पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और स्वास्थ्य विभाग ने भागीरथीपुरम के निकट इणियां में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था का चयन भी कर दिया था।
ऐसे में पूर्व में किए गए तकनीकी परीक्षणों और प्रशासनिक प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उस चयनित स्थल पर ही मेडिकल कॉलेज बनाया जाना चाहिए। वह स्थान टिहरी जिले की सभी छह विधानसभाओं और आसपास के दो जिलों के लिए भी सुगम होगा। चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु होने के कारण भी इणिया आकस्मिक चिकित्सा जरूरतों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण जगह है। विधायक किशोर उपाध्याय ने सांसद की इस पहल को स्वागतयोग्य बताया है। कहा इणिया में ही जल्द मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें