फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक के एक गांव में एक युवक ने नशे की हालत में एक महिला से छेड़खानी कर दुराचार करने का प्रयास किया। राजस्व पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
थौलधार के अलेरू गांव निवासी युवक ओम प्रकाश डबराल (30) बुधवार को दीपावली के मौके पर अपनी ससुराल गया था। बुधवार शाम को महिला खेतों में गोबर डाल रही थी। ओमप्रकाश ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन तभी पति महिला को ढूंढते हुए खेतों की ओर आ गया। उसे आता देख आरोपी फरार हो गया।

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पीड़िता के पति ने राजस्व थाना कंड़ीसौड़ में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। राजस्व उपनिरीक्षक सतीश चंद्र बिजल्वाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे बंडवाल गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें