प्रतापनगर के कुड़ी गांव में कोटेश्वर क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ का पहला मैच भैरव क्लब कुडी और भरपुरियागांव के बीच खेला गया, जिसमें भैरव क्लब ने कुड़ी को 26 रन से हराया।
दूसरा मैच लिखवारगांव और तिनवालगांव के बीच खेला गया। मैच में तिनवाल गांव ने लिखवार गांव को दो विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का जिला पंचायत सदस्य व लंबगांव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय रावत ने किया।
उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर प्रधान आनंद सजवाण, विपिन रावत, तेजपाल रावत, त्रिवेंद्र रावत, अमित व्यास, दीपक रावत आदि मौजूद थे।