फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोल्टी की खूबसूरती के कायल हुए गौरव

Wed, 28 Dec 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
गौरव शर्मा
विज्ञापन
बॉलीवुड के उभरते गायक गौरव शर्मा बुधवार को धनोल्टी पहुंचे। देवदार के घने जंगल और सामने हिमालय का विहंगम दृश्य देख वह इतने अभिभूत हो गए कि आने वाली अगली एलबम की शूटिंग धनोल्टी और मसूरी में करने का निश्चय कर लिया।
विज्ञापन


प्राकृतिक सौंदर्य समेटे धनोल्टी पहुंचे बॉलीवुड कलाकार ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि धनोल्टी की सुंदर वादियों को देखकर आनंद आ गया। उन्होंने कहा कि यह सौंदर्य हमेशा उनकी यादों में समा गया है। गौरव ने बताया कि उनकी पहली एलबम ‘तू प्यार है मेरा’ शीघ्र रिलीज हो रही है, जिसमें उन्होंने गायन के साथ अभिनय भी किया है।

एलबम में बॉलीवुड अभिनेत्री तारा अलीशा बैरी ने अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि एलबम में एक ही गाना है। यह एक रोमांटिक एलबम है, जिसकी शूटिंग गोवा के विभिन्न स्थानों पर की गई है।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि वह जयपुर गए, तो वहां जाकर संगीत व म्यूजिक का प्रशिक्षण लिया। प्रयाग संगीत विवि से ग्रेजुएशन किया।
उसके बाद मुंबई आ गए, जहां से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की और जॉब भी मिल गई थी। लेकिन संगीत में रम जाने के कारण संगीत को चुना। बॉलीवुड कलाकार ने छह साल ऑल इंडिया रेडियो में रेडियो जॉकी का काम भी किया। उन्होंने बताया कि वह एक नई एलबम बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके आठ गाने तैयार किए जा चुके हैं।

धनोल्टी एक खूबसूरत स्थल है, आने वाली एलबमों की शूटिंग इन्हीं क्षेत्रों में करेंगे। उन्होंने बताया कि वह अपनी संस्था अस्तित्व के माध्यम से दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदियों को भी हर सप्ताह संगीत का प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें