फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए प्रस्ताव दे बोट यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी झील परिक्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाकर रोजगार के अवसर बढ़ाने और बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश डीएम ने दिए। साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं के लिए अस्थायी निर्माण के लिए जमीन तलाशने को भी कहा।
विज्ञापन

टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा), पर्यटन विभाग और बोट यूनियन की बैठक लेते हुए डीएम व टाडा की सीईओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रतापनगर क्षेत्र में चयनित स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान और सचिव जितेंद्र नेगी की ओर से कोटीकालोनी में सेल्फी प्वाइंट बनाने की मांग करने पर डीएम ने प्रस्ताव देने को कहा। उन्होंने फ्लोटिंग हट्स में प्री-वेडिंग शूटिंग के लिए ड्रोन कैमरे की अनुमति की बात पर एसडीएम को ड्रोन कैमरे के प्रयोग की अनुमति प्रक्रिया को सरल करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बोट यूनियन ने झील का जल स्तर घटने पर परिवर्तित बोटिंग प्वाइंट स्थलों पर पेयजल, विद्युत, चेंजिंग रूम और शौचालय की मांग की जिस पर डीएम ने साहसिक पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, पर्यटन अधिकारी एसएस यादव को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें