फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में शराब नहीं परोसेंगे खास पट्टी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खास पट्टी क्षेत्र के लोग अब शादी व अन्य मांगलिक कार्यों में शराब नहीं परोसेंगे। मुसाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पूर्णाहूति के साथ आचार्य डा. दुर्गेशाचार्य महाराज ने क्षेत्र के लोगों को यह संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

देवप्रयाग ब्लाक में हिंडोलाखाल क्षेत्र के मुसाण गांव में स्व. दर्शनी देवी और अन्य पितृों के निमित भगवती प्रसाद मुसाण और ऋषिराम मुसाण की ओर से श्रीमद्भागवत दिव्य महापुराण का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य डा. दुर्गेशाचार्य महाराज और आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने सात दिनों तक भागवत कथा का रसपान किया। इस दौरान व्यास महाराज ने श्री भागवत कथा में वर्णित भगवान कृष्ण की लीलाओं और समाज के लिए प्रदत्त शिक्षाओं का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पुराण में सभी ग्रंथों का सार है। यही एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। कथा के समापन पर डा. दुर्गेशाचार्य महाराज ने कथा में शामिल खास पट्टी क्षेत्र के दर्जनों गांव के प्रधानों और ग्रामीणों को शादी समारोह और अन्य मांगलिक कार्यों में मांस -मदिरा न परोसने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मुख्य यजमान भगवती प्रसाद मुसाण, ऋषिराम मुसाण,चंडीप्रसाद मुसाण, विनोद मुसाण, पंडित नीरज रतूड़ी, कृष्णा मिश्रा, महावीर प्रसाद, राजेंद्र चमोली, सुरेंद्र मुसाण,पंकज मुसाण, मनोज मुसाण, संजय, नीरज, मनीष, रविंद्र, गौरव और सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें