फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया सीएम का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने लंबी उम्र के लिए हवन का मिष्ठान वितरण किया। वहीं उत्तरकाशी में जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने दूध, फल व ब्रेड बांटे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि करीब चार साल के कार्यकाल में सीएम रावत के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। इस मौके पर जिला महामंत्री गोविंद रावत, उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, डा. प्रमोद उनियाल, विजय कठैत, उदय रावत, अनुसूया नौटियाल, दिनेश भट्ट, रामलाल नौटियाल, सोहन चौहान, प्रभूलाल सकलानी आदि मौजूद थे। चंबा में विधायक डा. धन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर सीएम की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सनिन्नर्माण एवं कर्मकार बोर्ड के निदेशक विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, बेबी असवाल, धर्म सिंह रावत, सुशील कुमार बहुगुणा, विनायक उनियाल, सोबनी धनोला, अनीता कोठारी आदि मौजूद थे। संवाद
उधर, उत्तरकाशी में भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में दूध, फल और ब्रेड बांटने के साथ ही काशी विश्वनाथ से सीएम की दीर्घायु और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, नगर अध्यक्ष सूरत सिंह गुसाईं, नगर महामंत्री सोबन सिंह, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष अरविंद पंवार, संदीप सेमवाल, अमित सेमवाल, मनोज चौहान, भूपेंद्र सिंह राणा, कन्हैया रमोला, शुभम मराठा, अभिषेक पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो ने बांटे फल और मास्क
श्रीनगर। भाजयुमा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर अस्पतालों में जरूरतमंदों को फल और मास्क बांटे। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अर्जुन कृष्ण गैरोला, शुभम दीप गोस्वामी, अरूण रावत, सौरभ नौटियाल, प्रमोद बलोनी, बंटी जोशी, प्रदीप राणा, कुलदीप चमोली, विवेक मेवाड़, मनोज गैरोला, राहुल कुमार, अनुज घिल्डियाल, शुभम राणा व ऋतिक जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें