फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच के लिए अस्पताल में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में चल रही सेना की भर्ती में शामिल होने से पहले कोविड जांच के लिए करीब 250 युवा पहुंचे। जिले में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई टिहरी सहित पीएचसी पिलखी और संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में कोविड जांच सेंटर बनाए गए हैं। जहां ट्रूनॉट मशीन से सुबह आठ बजे से जांच शुरू की गई। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही करीब ढाई सौ युवाओं की कोविड जांच की गई। उसके बाद भी जांच के लिए अस्पताल में युवाओं की खूब भीड़ जुटी रही। डा. अभिलाषा ने बताया कि जांच में सभी युवाओं की कोविड रिपोर्ट निगेटिव मिले है। पिलखी और नरेंद्रनगर में भी देर शाम तक युवाओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें