नई टिहरी में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी।
- फोटो : NEW TEHRI
टिहरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज (मंगलवार) से शुरू होगी। आज धनोल्टी और टिहरी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा प्रवेश करेगी। जबकि पांच जनवरी को घनसाली और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया यात्रा में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शौर्य डोभाल, पूर्व मंत्री व अल्मोडा के सांसद अजय टम्टा, टिहरी सांसद माल राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शिरकत करेंगे। बताया कि आज विजय संकल्य यात्रा 10 बजे सुवा खोली होते हुए रौतूकीबेली और 11 बजे थत्यूड़ में जनसभा की जाएगी। 2.30 बजे चंबा में रोड शो के बाद जनसभा का आयोजित होगी। शाम 4.30 बजे नई टिहरी में रोड शो होगा। बुधवार को रैली टिपरी होते हुए गोडोलिया पहुंचेगी।
घनसाली में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 12 बजे यात्रा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए जाएगी। सुनहरीगाड़ होते हुए रजाखेत, धारकोट होकर शाम 4 बजे लंबगांव में जनसभा की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी संजीव कालटा, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिला महामंत्री गोविंद रावत, विस्तारक मातबर सिंह तोमर, शीशराम थपलियाल, दिनेश भट्ट, गोपीराम चमोली, मालचंद बिष्ट आदि मौजूद थे।