फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के संस्थापक जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता जैन का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा के संस्थापक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन (85) का चंबा स्थित अपने आवास पर निधन हो गया है। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में 1958 से वर्तमान तक बतौर अधिवक्ता कार्यरत स्व. सुरेश चंद जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। स्व. जैन ने वर्ष 1980 में भाजपा के संस्थापक जिलाध्यक्ष के तौर पर लंबे समय तक पार्टी के लिए कार्य किया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने चंबा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।
जिला जज अमित कुमार सिरोही, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, एडीजे रमा पांडे, सीजेएम राहुल श्रीवास्तव, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार, सचिव राजपाल मियां, डीजीसी वीरेंद्र रावत, चंद्रवीर नेगी, सीपी चंद, दिनेश मियां, मतेंद्र बहुगुणा, दिनेश चंद सेमवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, जयप्रकाश पांडेय, केशर सिंह राणा, देवेंद्र दुमोगा, जयवीर रावत, मृदुला जैैन, रणजीत नेगी ने शोक जताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विधायक डा. धन सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, शक्ति लाल शाह, संजय नेगी, अतर सिंह तोमर, दिनेश डोभाल, रोशन लाल सेमवाल, खेम सिंह चौहान, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी दु:ख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें