प्रत्याशियों से निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद
नई टिहरी। भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने वार्ड सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि नई टिहरी नगर पालिका के कोटी काॅलोनी वार्ड से प्रिया देवी, खांडखाल से मधु भट्ट, भागीरथी पुरम से खेमराज रावत, ढुंगीधार से सीमा नेगी, सेक्टर 5 ए से मानवेंद्र रावत, बस अड्डा से प्रवीन रावत, गीता भवन से विनीत उनियाल, मोलधार से मीना देवी, जिला कार्यालय वार्ड से विजयपाल कठैत, बसंत बिहार से रामलाल नौटियाल, आंचल डेरी वार्ड से प्रताप पंवार पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
चंबा नगर पालिका के सुमन काॅलोनी से अनिल बिजल्वाण, टावर मोहल्ला से कुलदीप भंडारी, मंदिर मोहल्ला से शिव प्रसाद उनियाल, बीसी गबर सिंह मोहल्ला से गौरव फोंदणी, रेडक्रॉस से विक्रम चौहान, वनौषिधि वाटिका से सुनैना शाह, बुरांशवाडी बार्ड से अनीता सजवाण, वार्ड 8 से मनोरमा नकोटी को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर पंचायत घनसाली के आनंद विहार वार्ड से सरिता उनियाल, लोअर बाजार से विनय राणा, संगम से शूरवीर सिंह, मधुर विहार से राजीव गुसाईं, हनुमान मंदिर से गोविंद प्रसाद, डिप्टियाणा से मनीषा शाह, सेमली वार्ड से विमला नेगी को टिकट दिया गया है। नगर पंचायत चमियाला के लाटा वार्ड से हरीश राणा, चमियाला गांव से अंजली देवी, चामा से शैलेंद्र रतूड़ी, श्रीकोट सौड़ से सोहन सिंह नेगी, भंडारी गांव से शाखा देवी, बेलेश्वर वार्ड कविता रानी को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर पंचायत गजा के मांडई पानी वार्ड से हुकम सिंह, घेरों से आशीष चौहान, घंटाकर्ण से नेहा तथा रैंठों वार्ड से सीमा देवी प्रत्याशी होेेंगी। नगर पंचायत तपोवन के उपला तपोवन से ज्योति भंडारी, मध्य तपोवन से रवि भंडारी, निचला तपोवन से विरेंद्र गुसाईं, घुघत्याणी जामरी काटल से आशा बिष्ट को मैदान में उतरा है।
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के कैलाश आश्रम भजनगढ़ से मीनू गोडियाल, शत्रुघ्न मंदिर से सुभाष, वैष्णो माता मंदिर वार्ड से सचिन, दयानंद आश्रम से धर्म सिंह, प्रेमानंद से सुरेंद्र, मध्य चौदह बीघा से मधु रावत, चौदह बीघा से सत्यानंद सेमवाल, मध्य ढालवाला से राखी राणा, शांतिनगर राजीव ग्राम से रेखा , शिवदुर्गा से हिमांशु, ऊपरी ढालवाल से राजेंद्र थलवाल चुनाव मैदान में उतारा गया है। अध्यक्ष नौटियाल ने बताया की लंबगांव, देवप्रयाग और कीर्तिनगर के निकायों वार्डों की सूची देर शाम तक जारी कर दी जाएगी।