फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव को लेकर भाजपा पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में ली राय

विज्ञापन
नई टिहरी में भाजपा की बैठक में मौजूद पर्यवेक्षक। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों ने जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर शक्ति केंद्र संयोजकों से बंद कमरे में राय सुमारी ली। पदाधिकारियों ने लिखित में अपनी-अपनी राय देते हुए विधानसभावार बनाए गए बॉक्स में डाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टिहरी, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेंद्र बिष्ट, विनय रूहेला, प्रतापनगर और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक दीप्ति रावत, बलवीर घुनियाल, डा. आदित्य कुमार ने विधानसभावार संभावित प्रत्याशियों के संबंध में राय ली। संबंधित विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल से लेकर शक्ति केंद्रों के संयोजकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व विधायकों ने बंद कमरे में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए बॉक्स में प्रत्याशियों के नाम की लिखित में पर्ची डाली। पर्यवेक्षकों ने कहा कि राय डालने के लिए बनाए बॉक्स को सील कर प्रदेश हाईकमान को भेजा जाएगा। जिसके बाद हाईकमान प्रत्याशियों के चयन करेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक टिहरी डा. धन सिंह नेगी, प्रतानगर विजय सिंह पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी, बसुमति घणाता, प्रभा बिष्ट, सीता रावत, राजेंद्र भंडारी, सूरज पाठक, संजीव कालटा, मातबर सिंह तोमर, राजेंद्र व्यास, गिरीश बांठवाड, नत्थी सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें