फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न बढ़ाने पर भोजन माताएं हुईं मुखर

विज्ञापन
टिहरी के कंडीसौड़ में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग करती भोजन माता। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन (सीटू) विकास खंड थौलधार इकाई के सम्मेलन में प्रति माह पांच हजार मानदेय देेने, पूर्व में हटाई गई भोजन माताओं को दो हजार मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। मांगों को लेकर भोजन माताओं ने संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में भोजन माताओं ने कहा कि वे पिछले 8-10 वर्षों से अल्प मानदेय पर स्कूलों में सेवाएं दे रही है, लेकिन सरकारों ने उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की है। संगठन के विस्तार के लिए विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया। किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने कहा कि तात्कालिक तौर पर विद्यालय बंद होने का खामियाजा विद्यालय में कार्यरत रही भोजन माता को अपना रोजगार गंवा कर उठाना पड़ रहा है। सम्मेलन में संगठन की ब्लॉक सचिव सविता, सह सचिव जुमला, उपाध्यक्ष सुमति, खजानी, चमनी, आशा, शीरा, परमेश्वरी, अनिता, बबिता, उषा, सरोजनी, छुम्मा, बलमा, रूकमा, मीना, सावित्री, रामकौंरा, उदमा, किड़ी, सुलैना, बिशनी, दीपा, पुलमा, बसंती, रजनी, बुद्धा, रामपति मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें