फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर फंसा पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर चुनाव मतगणना प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए है। शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब यह मामला राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। जिला प्रशासन को मामले में आयोग के निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डा. वी षणमुगम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को हुए चुनाव में ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर उन्हें प्रथम चरण की गिनती में 12 मत मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी धनपाल रावत को प्रथम चरण में आठ मत हासिल हुए। दूसरे चरण की मतगणना में उनके प्रतिद्वंद्वी को एक मत मिला है। जबकि तीसरे चरण में धनपाल रावत को कुल तीन मत मिले। इस तरह धनपाल रावत को तीनों चरणों में कुल 12 मत मिले, जबकि उन्हेें पहले चरण में ही 12 मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में नियमों के अनुसार दोनों प्रत्याशियों के वोट बराबर होने की दशा में प्रथम राउंड में सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम घनसाली ने दोनों प्रत्याशियों के बीच टॉस कर परिणाम घोषित कर दिया। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डा. वी षणमुगम का कहना है कि प्रत्याशी की शिकायत पर प्रकरण को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें