नई टिहरी। चंबा ब्लॉक की राष्ट्रीय पुरानी पेंशन (ओपीएस) संयुक्त मोर्चा इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें भवानी शंकर अध्यक्ष व योगेश बहुगुणा को सचिव चुना गया।
लोनिवि अतिथि गृह परिसर में पुरानी पेंशन मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल की अध्यक्षता में चंबा ब्लॉक की कार्यकारिणी में रजत कुमार व रेखा पेटवाल को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए पुरानी पेंशन बहाली में पूरा भागीदारी का भरोसा दिया।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से लगातार ओपीएस मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। कर्मचारियों की मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव नेगी, जिला उपाध्यक्ष यमुना रावत, मुकेश डोभाल, मनोज कुमार, अमित शर्मा, संजय पांडे मौजूद थे। संवाद