जाखणीधार ब्लॉक में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके यही सरकार का लक्ष्य है।
जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बीडीओ एसएस नेगी ने सिटीजन चार्टर से रूबरू करवाया। एडीओ पंचायत केआर रतूड़ी ने कहा कि अगस्त 2021 से 22 तक महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, बीईओ धनवीर सिंह, अंकित सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकृष्ण रतूड़ी, कांतिराम, राहुल भारती, कुलदीप गुनसोला, गुलाबी देवी, पूर्णा मैठाणी, बुद्धिराम जुयाल, आनंद नेगी मौजूद थे।
दूसरी, ओर अमृत महोत्सव पर एबीवीपी अभियान चलाकर गांव-गांव तिरंगा झंडा पहराएगी। विभाग संगठन मंत्री प्रवीण असवाल व कार्यकर्ता जिलेभर में 150 गांव में तिरंगा फहराएंगे। मिशन तिरंगा के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विपुल रांगड, महासंघ अध्यक्ष रमिता रावत, जिला सह संयोजिका रीमा भंडारी, मनीषा कैरवाण, रमन रावत आदि मौजूद थे।