फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 बीएड छात्रों को परीक्षा का इंतजार

Sun, 01 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 27 बीएड कॉलेजों के छात्रों का भविष्य पांच माह से अधर में लटका है। सत्र 2013-14 की बीएड मुख्य परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग और विवि प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले पाया है, जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और विवि प्रशासन एक-दूसरे का मुंह ताक रहे हैं। 2500 छात्र-छात्राएं पांच माह से परीक्षा कार्यक्रम के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 27 बीएड कॉलेजों ने सत्र 2013-14 में छात्र-छात्राओं से मोटी रकम लेकर मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर कम मेरिट होने पर भी प्रवेश दे दिया था। कुछ कॉलेजों ने शासन की अनुमति के बिना ही एसटी/एससी और ओबीसी की रिक्त सीटों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया था।

बीते सितंबर में स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेजों ने विवि को छात्रों की शुल्क रसीद और छात्र संख्या का विवरण उपलब्ध नहीं किया, तो विवि ने उनकी मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी किया। विवि की ओर से 30 अक्तूबर को मान्यता रद्द करने की अंतिम चेतावनी नोटिस जारी होने पर कॉलेजों ने नवंबर में परीक्षा फार्म जमा कराए।
विज्ञापन


कॉलेजों ने विवि में जो परीक्षा फार्म, शुल्क रसीद और प्रवेश परीक्षा की अंक तालिका उपलब्ध कराई, तो उसमें कई विसंगतियां होने के कारण विवि प्रशासन ने कमेटी से परीक्षा फार्मों की स्कूटनी कराई। स्कूटनी कमेटी ने एक जनवरी को अपनी रिपोर्ट शासन स्तर पर शुल्क नियामक एवं विनियोग आयोग को भेज दी थी, लेकिन परीक्षा आयोजित करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने विवि को कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए।

बीएड की सत्र 2013-14 की परीक्षा आयोजित करने को लेकर उच्च शिक्षा से दिशा-निर्देश मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। 26 अप्रैल को हुई बैठक में कुलाधिपति ने इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

-डा. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें