फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से दो गुलदार घायल

Sun, 01 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले की मुखेम रेंज के अंतर्गत ग्राम बड़ेथ के खंडहर पड़े पंचायत घर के भीतर एक घायल गुलदार मिला है। वहीं उत्तरकाशी के गाजणा क्षेत्र के रातलधार के जंगल में लगी आग से घायल गुलदार बडे़थ गांव के पंचायत भवन में घुसा है।
विज्ञापन


रविवार शाम साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के पास खंडहर पड़े पंचायत घर के भीतर एक गुलदार देखा। इसकी सूचना फैलते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया, लेकिन गुलदार बाहर नहीं निकल पाया। सूचना पर पटवारी प्यार सिंह चौहान ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी।

वन क्षेत्राधिकारी बलवीर शाह का कहना है कि भीतर काफी अंधेरा होने से स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन प्रतीत होता है कि जंगल में आग से बचने के दौरान गुलदार गिरकर घायल हो गया होगा।
विज्ञापन


उधर, उत्तरकाशी में रविवार को गाजणा क्षेत्र में रातलधार के जंगल में लगी आग में घायल हुआ एक गुलदार बड़ेथ गांव के पंचायत भवन में जा घुसा। ग्रामीणों ने उसे पंचायत भवन में ही कैद कर वन विभाग को इसकी सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक गुलदार कमरे में ही कैद था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घायल गुलदार को पिंजरे में पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें