फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को गढ़वाल मंडल के 20 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सत्र 2021-23 की बीएड प्रवेश परीक्षा 26 नवंबर को गढ़वाल मंडल के 20 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में छह हजार 570 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन सिंह पंवार ने बताया कि कोविड नियमों का पालन करते हुए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रात: 9.15 बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के लिए कहा। बताया कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर, विधि महाविद्यालय गोपेश्वर, इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर, पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग, पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीनगर, मसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी, पीजी कॉलेज कोटद्वार, पीजी कॉलेज भाबर कोटद्वार, पीजी कॉलेज नई टिहरी, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, पीजी कॉलेज चिन्यालीसौड़, राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी, ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश, कमबाइंड पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कुआंवाला, सनराइज एकेडमी रायपुर देहरादून, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट देहरादून, मेथोडिस्ट गर्ल पीजी कॉलेज रुड़की, बीएसएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की एसएमपीएन स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोविंदपुरी हरिद्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें