फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक न बनाने पर बीडीओ को लगाई फटकार

Mon, 18 Apr 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
पानी की समस्या देखतीं डीएम ज्योति नीरज खैरवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने जाखणीधार ब्लाक के कुम्हारधार गांव का भ्रमण कर मनरेगा सहित विभिन्न मदों से निर्मित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक गरीब एवं आवश्यकता वाले परिवारों के घरों में न बनाने और टैंकों को छतों से नहीं जोड़ने पर बीडीओ को फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जाखणीधार के कुम्हारधार में मनरेगा के तहत 22 रैन वाटर हार्वेटिंग टैंकों का निर्माण किया गया है, जिसमें 21 रैन वाटर हार्वेटिंग टैंकों का निर्माण पूरा हो चुका है। एक का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सोमवार को डीएम खैरवाल ने गांव का निरीक्षण कर पाया कि अधिकांश रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक गांव के रसूखदार लोगों के घरों में बनाए गए हैं। साथ ही कई ऐसे भी घरों में बने हैं, जिनमें कोई रहता ही नहीं है। कई गरीब एवं आवश्यकता वाले परिवारों के घरों में टैंक का निर्माण नहीं किया गया है।

इस पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए मनरेगा के गाइड लाइन सहित कार्यों में की गई लापरवाही के संबंध में बीडीओ जाखणीधार को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा। उन्होंने मनरेगा से निर्माणाधीन खेल मैदान में दीवार का निर्माण जल्द पूरा करने, माल्याकोट-गराकोट मोटर मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाली निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने बिंदु देवी को क्षतिग्रस्त मकान को देखकर बीडीओ को दीनदयाल आवास योजना से आवास आवंटन करने को कहा। प्रधान गजेंद्र सेमवाल ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर डीएफओ आरपी मिश्रा, डीडीओ पीके पांडेय, बीडीओ डीएस भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें