फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बौराड़ी अस्पताल को ओएनजीसी से मिली ओटी टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में ओटी टेबल की कमी से ऑपरेशन को लेकर बनी परेशानी अब दूर हाेने की उम्मीद जगी है। ओएनजीसी ने सामाजिक दायित्व मद से अस्पताल को करीब 20 लाख रुपये की स्टेनलेस स्टील 304 ग्रेड की नई ओटी टेबल उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से ओएनजीसी से नई ओटी टेबल देने की गुहार लगाई गई थी। अब नई टेबल मिलने से ऑपरेशन थिएटर में सिजेरियन के साथ हड्डी और सर्जरी के ऑपरेशन भी अधिक व्यवस्थित ढंग से किए जा सकेंगे। सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल ने बताया कि ओएनजीसी से मिली ओटी टेबल स्टेनलेस स्टील 304 ग्रेड की है जो उच्च गुणवत्ता वाली टेबलों में शामिल है। करीब 20 लाख रुपये की इस टेबल से अस्पताल में सभी प्रकार के ऑपरेशन समय पर संचालित करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें