नरेंद्रनगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शहर से सरकारी कार्यालयों की शिफ्टिंग के विरोध में आंदोलन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने तहसील पर सांकेतिक धरने के साथ प्रदर्शन भी किया।
रामलीला मैदान में हुए सभा में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने कहा कि आंदोलन को धार देने के लिए शहर से लाभान्वित होने वाले समीपवर्ती इलाकों के लोगों को आंदोलन से जोड़ना होगा। पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने कहा कि आंदोलन को गतिमान बनाए रखने की जरूरत है। कहा कि इस मामले से शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मिलेगा और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, हरीश चंद्र गंगोटी, विक्रम पुंडीर, बु़द्धि सिंह कैंतुरा, यशपाल राणा, राकेश भंडारी, हरि सिंह,मदन सिंह पंवार, हर्षमणी भट्ट, शकुंतला रौतेला, मनोरमा नेगी, सुषमा भट्ट, श्यामा शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, राजपाल पुंडीर, जयपाल सिंह नेगी, केएन उनियाल, बलमा चौहान आदि मौजूद थे। बताया गया कि बुधवार को वार्ड नंबर दो में जुलूस निकालकर लोगों से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सात दिन से जारी आंदोलन में निकाय सभासदों के नदारद रहने पर आक्रोश जताया।