फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य केंद्रों से बांटी जाएगी आयुष रक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना योद्धा, बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष रक्षा किट वितरित की जाएगी। नरेंद्रनगर विधानसभा के हर गांव में थर्मामीटर और आक्सीमीटर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कृषि मंत्री व जिले के कोविड प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी जागरूकता बढ़ाकर लोगों का भय दूर करें और उन्हें आयुष रक्षा किट का सेवन करने के बारे में बताएं। यह किट आरोग्य केंद्रों के माध्यम से वितरित की जाएगी। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रमेश नौटियाल ने बताया कि होम आइसोलेट रोगियों को टेली कंस्लटेशन के माध्यम से सलाह और उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को आयुष रक्षा किट भेंट कर किट का वितरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुष रथ के नोडल अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव, होम्योपैथी अधिकारी डा. विरेंद्र रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा राणा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें