फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग में खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 18 Oct 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड क्लाइंबिंग वर्ग में अरमान और दिव्यानी ने मारी बाजी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक स्पीड क्लाइंबिंग वर्ग में उत्तरकाशी के अरमान ने पहला, अभिनव ने दूसरा और कृष्णा उनियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दिव्यानी ने पहला, अनन्या ने दूसरा और सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग में पौड़ी गढ़वाल के साहिल गुसाईं प्रथम रहे, जबकि उत्तरकाशी के अनमोल गुसाईं ने दूसरा और यश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में उत्तरकाशी की अन्वेषा, पूजा और रेनू ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 20-25 आयु वर्ग की महिला ओपन स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की निक्की ने पहला स्थान हासिल किया। उत्तरकाशी की ज्योति दूसरे और पायल रावत तीसरे स्थान पर रहीं। लीड क्लाइंबिंग में अंडर 14 बालक वर्ग की लीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में उत्तरकाशी के राहुल, साहिल और प्रांचल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में ऐश्वर्या प्रथम, तनीशा द्वितीय और स्वाती तृतीय रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग की लीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में अमन ने पहला, अभिनव नेगी ने दूसरा और दिव्यांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में उत्तरकाशी की आरती, किरन और ऐश्वर्या ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, 20-25 आयु वर्ग की महिला ओपन लीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की सोनम प्रथम और रानी द्वितीय रहीं। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, लोकेन्द्र नेगी, सचिन रावत, शिवराज पंवार, सौरभ रौतेला, अभिषेक मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें