नई टिहरी। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नगर पालिका मुनि की रेती में दिव्यांग शिविर आयोजित किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दीृ। इस दौरान उनकी जांच कर प्रमाणपत्र और छह लोगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के आवेदन पत्र लिए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने दिव्यांग शिविर का उद्घाटन किया। बताया कि शिविर में 40 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण किया। इस दौरान मानसिक रूप से कमजोर एक, हड्डी ऑर्थो के छह और आंख संबंधित दो कुल नौ दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। वहीं 15 दिव्यांगों को छड़ी दी गई। शिविर में 32 वृद्धावस्था, एक किसान, 12 विधवा और 14 दिव्यांग पेंशन का सत्यापन किया गया।
शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी नितिका तड़ियाल, नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह थलवाल, राजेश चौहान, दिगंबर सजवाण, डॉ. विनय, डॉ. वरुण रावत, डॉ. मोइन खान आदि मौजूद थे। संवाद