फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के हब के रूप में होगी टिहरी की पहचान

Sun, 23 Oct 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
tehri
विज्ञापन
टिहरी विधानसभा क्षेत्र के युवा सम्मेलन में युवाओं से विधानसभा चुनाव में विकासपरक सोच रखने वाले व्यक्ति के साथ खड़े होने का आह्वान किया। युवाओं के रोजगार से लेकर शिक्षा के हब के रूप में टिहरी की पहचान बनी है।
विज्ञापन


बौराड़ी में आयोजित युवा सम्मेलन का पर्यटन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं में आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से मौका दिया था। सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि 12 सालों से महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने की मांग की जा रही थी, लेकिन पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने कोरे आश्वासन दिए हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश पाल, शक्ति जोशी, हितेश चौहान, प्रकाश राणा ने पर्यटन मंत्री को समर्थन देकर विकास की पटरी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस मौके पर एसआरटी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, गौरव डोभाल, मीनाक्षी कोठारी, सविता बेलवाल, अंजलि डोभाल, रजनी सजवाण, बीना बोरा, नीलम नेगी, राहुल राणा, प्रदीप रावत, दौलत रावत, सादब अली, विश्वजीत नेगी, देवराम नेगी, प्रवीन रावत, विकास सेमवाल, जितेंद्र रावत, धनवीर, रघुभाई जड़धारी, बलवीर नेगी, रमेश चंद्र, डा. नित्यानंद उनियाल, अणोदय नेगी, अमर कठैत, राहुल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें