फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 800 मीटर दौड़ के फाइनल में आर्यन सिंह और करीना अव्वल

Mon, 27 Oct 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिन्यालीसौड़। राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में 25वीं जनपदीय शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं अंडर 19 बालक वर्ग के फाइनल में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आर्यन सिंह और बालिका वर्ग में करीना प्रथम स्थान पर रही।
राइंका चिन्यालीसौड़ में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ खेल का छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं नमामि गंगे के संयोजक और मंजीरा देवी विश्वविद्यालय के प्रबंधक पवन नौटियाल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र -छात्राओ को अपने विश्वविद्यालय में नर्सिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की। साथ ही अगले वर्ष जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उनके विश्व विद्यालय में आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान 800 मीटर फाइलन अंडर 17 बालक वर्ग में आयुष रावत प्रथम, प्रभात द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रचना प्रथम, सुहानी द्वितीय, ऋषिका तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर अंडर 19 बालक वर्ग में आर्यन सिंह प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय, आयुष तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में करीना प्रथम, किरन द्वितीय, मोहिनी तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं गोला फेंक 19 बालिका वर्ग में ममता प्रथम, मोनिका द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रही। जबकि बालक वर्ग में विष्णु प्रथम, आयुष नेगी द्वितीय और अक्षत पंवार तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, प्रधानाचार्य रमेश कोहली, उत्तम नेगी, अवतार चौहान, दिग्पाल रावत, विनोद जोशी, माधव नौटियाल, विकास भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें