फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी कराए अस्पताल में भर्ती

Sat, 01 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
Board Meetings - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कूड़ाघर के लिए भूमि आवंटन, नगरक्षेत्र की समस्त भूमि पालिका को हस्तांतरित करने समेत पांच सूत्री मांग को लेकर अनशन पर बैठे सभासद मानवेंद्र रावत और अनुज उनियाल को प्रशासन नेे अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पालिका ने धरना स्थल पर बोर्ड बैठक कर शहर हित में कई निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन


26 सितंबर से साईं मंदिर में मानवेंद्र रावत और अनुज उनियाल ने शहर से बाहर कूड़ाघर, डंपिंग जोन को भूमि आवंटित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। शनिवार को एसडीएम सीएस चौहान के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट की जानकारी देकर दोनों अनशनकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसडीएम चौहान ने कहा कि प्रशासन कूड़ाघर के लिए जमीन तलाशने के प्रयास में जुटा है। उधर, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोलधार में पालिका के ईओ संजय कुमार को बंधक बनाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में रामलील मैदान स्थित बारात घर को एक प्रतिष्ठित अस्पताल के संचालन के लिए पीपी मोड पर देने, पालिका के सभागार और पीजी कालेज का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल रखने, सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्षों की फोटो लगाने, पार्कों में कुर्सियां लगाने, कूड़ा के लिए भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कहा कि प्रशासन बिना सूचना के आवास सीज कर रहे हैं। इसके विरोध में तीन अक्तूबर को जुलूस निकाला जाएगा।

इस मौके पर सभासद विजय कठैत, कुसुम चौहान, उर्मिला महर, शकुंतला नेगी, भुवनेश्वरी उनियाल, चिरंजीव तिवाड़ी, प्रवीन रावत, गिरीश घिल्डियाल, जीएस पंवार, हयात सिंह रौतेला, सोबन नेगी, दिनेश कृषाली, विक्रम कठैत, जगवीर पंवार, मस्ता नेगी, पंकज बरवाण, रमेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें