फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा

Sat, 29 Nov 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री गुरुराम राय विवि देहरादून की ओर से सामुदायिक भवन में कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा और आवश्यक परामर्श दिया गया।
विज्ञापन




वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मिलावटी खानपान, अनियमित दिनचर्या, प्रदूषण से कैंसर जैसी बीमारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है। सरकार भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है। वन मंत्री ने श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के कक्ष के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, प्रधानाचार्य पंकज डंयूडी, डॉ. पल्लवी कौल, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा राणा, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. नितिन, डॉ. दिव्या अग्रवाल, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. हिमांशु कुंवर, डॉ. चिदंबरा जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें