फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नशा तस्करी की रोकथाम के लिए शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

Sat, 29 Nov 2025 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक और इससे जुड़ी शिकायतों के लिए मानस (मादक-पद्धति निषेचित सूचना केंद्र) हेल्पलाइन नंबर 1933 की शुरुआत की गई है। यह सेवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ की गई है जिसे राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो ने संचालित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करना है। एडीएम के अनुसार अभी तक हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतें और कॉल बहुत कम है। इसको देखते हुए उन्होंने जिले के सभी विभागों, पुलिस प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, पंचायत प्रतिनिधियों और जिला पंचायत को 1933 हेल्पलाइन का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें