फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार न होने पर जताया आक्रोश

Mon, 02 Feb 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक मंच ने सीएमएस के स्थानांतरण की उठाई मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। नागरिक मंच नई टिहरी की बैठक में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं होने पर कड़ा आक्रोश जताया। लंबे समय से अस्पताल में तैनात सीएमएस का स्थानांतरण करने की मांग की।

बौराड़ी में नागरिक मंच की बैठक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष भगवान चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारी अध्यक्ष रमोला, महामंत्री जगजीत सिंह नेगी, संरक्षक सीपी डबराल ने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने करने ओर सीएमएस के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में नई टिहरी-बौराड़ी की मुख्य सड़क से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने, बौराड़ी स्थित मेगामार्ट के पास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस जवान तैनात करने, नई टिहरी में व्यावसायिक गतिविधि बढ़ाने की मांग की गई। मंच पदाधिकारियों ने नगरवासियों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सेक्टर के मुताबिक जमीन के खाते तैयार करने, ग्रीन बेल्ट पर भूखंड आवंटित करने का विरोध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने देहरादून से कोटीकॉलोनी के लिए संचालित हेली सेवा को रविवार को नई टिहरी के लिए संचालित करने, हेली सेवा संचालन के दौरान अप्रिय घटना को रोकने के लिए टिहरी झील क्षेत्र के आसपास होने वाली पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाए जाने सहित आठ सूत्री मांगों का प्रस्ताव पास किया। बैठक में कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, डॉ़ यूएस नेगी, डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, राजेंद्र असवाल, पीडी नौटियाल, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम दत्त जखमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें