फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा

Thu, 06 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)।
विज्ञापन
चंबा में शराब की बोलतों को तोड़ती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान बस्ती के नजदीक खोलने पर महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया है। दुकान खोलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मोहल्ले के पास दुकान खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हाईवे से शराब की दुकानें हटाने के आदेश के बाद दुकानें शिफ्ट करना आबकारी विभाग के लिए मुसीबत बनती जा रही है। घनसाली में भी शराब की दुकान नए बस अड्डे के पास बस्ती के समीप खेत में टीन शेड बनाकर शिफ्ट की जा रही थी। महिलाओं को इसकी भनक लगते ही वे वहां पहुंची और दुकान खोलने का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन को सब पता होने के बावजूद वहां दुकान खोलने दी जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। उसके बाद महिलाओं के साथ जन विकास परिषद के लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर घनसाली से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में शांती देवी, सुंदरा देवी, कमली देवी, रामेश्वरी देवी, प्रमिता देवी, बिंदा देवी, सुरजा देवी, जगदीश प्रसाद, केशर सिंह आदि शामिल थे। इस बाबत तहसीलदार वाईएस रावत का कहना है कि आबकारी विभाग ने शराब की दुकान खोलने की कोई सूचना नहीं दी। खेतों में दुकान खोली जा रही है, तो उसकी जांच कर अवैध पाए जाने पर शीघ्र हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें