फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने तीन घंटे रोका रास्ता

Wed, 05 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंबा में पुरानी टिहरी रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने आंदोलन की धार तेज कर दी। शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार को पुरानी टिहरी और कोटीकालोनी मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाया। झमाझम बारिश के बीच महिलाएं छाता लेकर धरने पर डटी रही। इस दौरान महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं को दुकान यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन


ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे से अंग्रेजी शराब की दुकान को बीते मंगलवार को पुरानी टिहरी रोड पर शिफ्ट किया गया। पुरानी टिहरी रोड पर शराब का ठेका खुलने की सूचना मिलते ही आसपास की महिलाओं का पारा चढ़ गया। महिलाओं ने ठेके को बंद कराकर देर सायं तक धरना दिया। बुधवार सुबह भी भारी बारिश के बावजूद महिलाओं ने ठेके के बाहर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होता देख गुस्साई महिलाओं ने ठेके के बाहर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। वक्ताओं ने कहा कि मार्ग पर कई स्कूल होने के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन होता है।

शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का वातावरण खराब हो जाएगा। उन्होंने शराब की दुकान को नगर की आबादी क्षेत्र में न खोले जाने की मांग की। मार्ग पर आवाजाही ठप होने पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को काफी मनाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने एसओ देवेंद्र सिंह चौहान की एक नहीं सुनी। शराब दुकान बंद करने की जिद पर महिलाएं अड़ी रही।
विज्ञापन


बाद में आबकारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भंडारी जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को  लिखित आश्वासन दिया कि शराब की दुकान को पुरानी टिहरी मार्ग पर नहीं खोला जाएगा। जिस पर तीन घंटे के बाद दोपहर एक बजे जाम खुल पाया। प्रदर्शनकारियों में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, माया देवी, सुशीला देवी, जोना देवी, विमला देवी, पुलमा देवी, रूपा देवी, विनीता देवी, मंजू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें