फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सम्मेलन में पुरातन छात्रों को किया सम्मानित

Sun, 22 Dec 2024 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
नैनबाग इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन में पुरानी छात्राओं को सम्मानित करते। संवाद
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी) राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन के दूसरे दिन 555 छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचे। विद्यालय परिवार की ओर से सम्मेलन में आए सभी पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरातन छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ अपने स्कूल के दिनों की यादों को साझा किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ़ चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेलन में विद्यालय परिवार की ओर से 1055 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। सम्मेलन में ग्राम्य विकास विभाग के अपर आयुक्त दाताराम जोशी ने कहा कि इस प्रकार आयोजन से अपने स्कूल के साथियों से मिलने का मौका मिल रहा है।
लोक गायिका मीना राणा, जौनपुरी गायक अज्जू तोमर, जौनसारी गायक नरेश बादशाह, मोहन लाल निराला, श्याम लाल निराला, प्रकाश राणा, फौजी राकेश चौहान, राजेश रावत, रामस्वरूप थपलियाल ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय निर्माण के दौरान जमीन दान करने वाले टटोर गांव के लोगों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीआईएसएफ के सेवा निवृत कमांडेंट राजेंद्र दत्त शर्मा, जय प्रकाश उनियाल, चमन चौहान, डॉ़ विरेंद्र रावत, मिजान सिंह रावत, दर्शन लाल नौटियाल, मीरा सकलानी, रेखा डंगवाल, कुंवर सिंह भंडारी, दर्शन लाल नौटियाल, नवीन बिजल्वाण, विरेंद्र रावत, अनिल बिजल्वाण, सुरेंद्र रावत, मुकेश बिजल्वाण, युद्धवीर रावत, अरविंद रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें