घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक ग्राम पंचायत थलाधार बसार में माउंट वैली और बाल पंचायत संस्था की ओर से बाल पंचायत का गठन किया गया। बैठक में क्षेत्र के भल्डगांव, अमरसर, धनसाणी, सिलूड़ी, गडारा, कफोलगांव, धारगांव के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। संस्था के पदाधिकारियों ने बाल पंचायत के उद्देश्य, लक्ष्य और गठन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्हें अलग-अलग प्रकार के खेल भी खिलाए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक रीसायकल और पेयजल संरक्षण को लेकर भविष्य में बाल पंचायत के जरिए कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। इस मौके पर माउंट वैली की मीना कैंतुरा, वैशाली नेगी, बाल पंचायत के दीपक मैठाणी, रमेश रतूड़ी, हिमांशु कैंतुरा, बर्फेश्वर रतूड़ी मौजूद रहे। संवाद