फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पर्यटन ग्राम बंग्लों की कांडी में कृषि-बागवानी आउटलेट सेंटर शुरू

Wed, 01 May 2024 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। पर्यटन ग्राम बंग्लों की कांडी में कृषि और बागवानी के ताजे उत्पाद के लिए आउटलेट सेंटर शुरू किया गया। महिला समूहों की ओर से आउटलेट सेंटर पर पहाड़ी उत्पादों की बिक्री के साथ पहाड़ी व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के पर्यटन ग्राम बंग्लों की कांडी में कृषि उत्पाद बिक्री के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ग्राम प्रधान सुंदर सिंह रावत, सेवानिवृत डीआईजी एसपी चमोली ने सेंटर का उद्घाटन किया। ब्लॉक कृषि प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत बंग्लों की कांडी में मां भवानी स्वयं सहायता समूह की ओर से कृषि उत्पाद बिक्री के लिए आउटलेट सेंटर की शुरुआत की गई है।
महिला समूह की अध्यक्ष सुष्मिता नौटियाल ने कहा कि आउटलेट सेंटर पर आने वाले पर्यटकों को महिला समूह द्वारा जैविक उत्पादन की बिक्री के साथ खाने में गढ़वाली व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस मौके पर कृषि अधिकारी शिवानी चौधरी, अरविंद शर्मा, रेंज अधिकारी कैंपटी हेमंत बिष्ट, ब्लॉक कृषि प्रभारी अनिल कुमार मलिक, हुकम रावत, महावीर सिंह, पहल सिंह, रमेश रौछेला, पवन नौटियाल, बिशन देवी, राखी रावत, विनीता देवी, सविता देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें