फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हापुड़ मामले में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल। यूपी के हापुड़ और गाजियाबाद में पुलिस की ओर से अधिवक्ताओं पर की गई बर्बरता से नाराजगी है। उत्तराखंड में भी लगातार बढ़ रही दुर्व्यवहार की घटनाओं के विरोध में गढ़वाली के सभी जिलों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए जिलों के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टिहरी के बार एसोसिएश ने यूपी के राज्यपाल और उत्तराखंड के सीएम को ज्ञापन भेज इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशन सिंह रावत, सचिव महेंद्र बिष्ट, रोशन आर्य, मतेंद्र बहुगुणा, दिनेश सेमवाल, शांति प्रसाद भट्ट, राजपाल मिया, मुकेश कुमाईं, बीना सजवाण, पवना, संजय घिल्डियाल, जयवीर रावत, रविंद्र सेमवाल, पराग जैन, सोहन सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, रणजीत नेगी, राजीव सिंह, दिनेश मिंया मौजूद रहे।
पौड़ी। जिला अधिवक्ता संघ ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के उत्पीड़न की घटना पर आक्रोश जताया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यहवार से गुस्साए कर्णप्रयाग के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल व सीएम को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर बार एसोशिएशन के अध्यक्ष रचिंद्र पुजारी, उपाध्यक्ष आरएस पुंडीर, दिनेश नैनवाल, अशोक डिमरी, भुवन नौटियाल, सतीश गैरोला, महानंद मैठाणी, डीपी थपलियाल, जेपी सेमवाल, पंकज कुमार, सुधा नेगी, मुन्नी बडवाल, दिनेश थपलियाल, अनुज डिमरी, राजेश देवली, जेपी पुरोहित, केपी सती, संजय हटवाल आदि थे।
श्रीनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर उत्तरप्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुुई लाठीचार्ज की घटना के विरोध में श्रीनगर में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। शुक्रवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक हुई। इस मौके पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश जोशी, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाड़ा, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, विकास पंत, सुरेंद्र सिंह रौथाण, सुबोध भट्ट, परमानंद मैठाणी, प्रदीप मैठाणी, विवेक जोशी, देवी प्रसाद खरे, बलवीर सिंह रौतेला व विकास कठैत आदि मौजूद रहे।
उत्तरकाशी। हापुड़ मामले को लेकर उत्तरकाशी के अधिवक्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। इस मौके पर अध्यक्ष महावीर प्रसाद भट्ट, आशीष सेमवाल, आनंद सिंह, गंगा प्रसाद नैथानी, कौशल चौहान, अरविंद चौहान, लव नैथानी, गोविंद प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र मटूड़ा, उमेश कपूर, त्रिलोक बिष्ट, पमीता पैन्यूली थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें