नई टिहरी। सहकारी समितियों की बकाया वसूली न होने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। समय पर वसूली नहीं होने पर एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने चार ब्लॉकों की 20 सहकारी समितियों के खिलाफ आरसी जारी कर दी है।
समितियों से जुड़े 349 सदस्यों पर 221.26 लाख रुपये की बकाया राशि है। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र की समितियाें में सबसे अधिक बकायेदार है। सहायक निबंधक सहकारी समितियां पान सिंह राणा की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने की ओर से यह कार्रवाई की गई। चंबा ब्लॉक की सात, जाखणीधार की दो, थौलधार की एक और प्रतापनगर ब्लॉक की 10 समितियां कार्रवाई के दायरे में हैं।
एडीएम नेगी ने कहा कि बकाया वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्य सहकारी समितियों के बकायेदारों को आगामी अक्टूबर माह तक राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ भी आरसी जारी की जाएगी। संवाद