फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कर्मियों को हटाने के विरोध में श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 09 Sep 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध परियोजना की कार्यदायी संस्था एलएनटी कंपनी से हटाए गए कर्मियों की बहाली न करने से नाराज संविदा श्रमिक संघ से जुड़े लोगों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने कंपनी पर समय पर मानेदय भुगतान न करने का आरोप लगाया। परियोजना के कार्य स्थलों पर विश्रामगृह और शौचालय की सुविधा न होने पर कड़ा आक्रोश जताया।
विज्ञापन

यमुना नदी तट पर 300 मेगावाट लखवाड़ बांध परियोजना का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। संविदा श्रमिक संघ से जुडे़ लोगों का आरोप है कि परियोजना की कार्यदायी एलएनटी कंपनी ने बीते दिनों 46 लोगों को नौकरी से जटा दिया है। कई लोगों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर उन्होंने कार्य बहिष्कार कर लोहारी में धरना दिया।
धरना स्थल पर हुई बैठक में स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पवांर ने कहा कि परियोजना स्थल के जल, जंगल व जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार है। आरोप लगाया कि कार्यदायी कंपनी श्रमिकों को सुविधाएं मुहैया नहीं करा रही है। कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए शौचालय और विश्राम कक्ष तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कंपनी से स्थानीय लोगों की सेवाएं समाप्त करने पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने हटाए गए कर्मियों की बहाली करने, पुलिस में दर्ज शिकातय वापस लेने, मानदेय भुगतान समय पर करने की मांग की। इस मौके पर सतीश तोमर, बबलू प्रकाश, प्रदीप पुंडीर, रोहित चौहान, सुरेश रावत, आशीष पुंडीर, रमेश रावत, प्रीतम पुंडीर, अनिल रावत,रोशन रावत, बिपिन रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें